देहरादून। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विरेन्द्र प्रसाद भट्ट ने अवगत कराया कि सशस्त्र सेनाओं के पूर्व सैनिक और सैनिक विधवाओं (केवल हवलदार और समकक्ष रैंक तक) को गृह कर में छूट हेतु वर्ष 2024-2025 के आवेदन पत्रों का वितरण और विधिवत पूर्ण आवेदन पत्रों को 19 जुलाई 2024 से जमा किये जा रहे है। लेकिन काफी प्रचार-प्रसार के उपरान्त भी बहुत कम संख्या में पात्रों द्वारा आवेदन किया गया है। उन्होंने सम्बन्धित पात्रों को सूचित किया है कि अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठायें। योजना की अन्तिम तिथि 28 फरवरी है तदोपरान्त किसी भी प्रकार के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
Related Posts
हॉस्पिटल से आया पवनदीप राजन की जिंदादिली का वीडियो
इंडियन आइडल 12′ फेम सिंगर पवनदीप राजन इन दिनों अस्पताल…
हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन
देहरादून। प्रकरण में तत्कालीन नगर आयुक्त हरिद्वार नगर निगम वरुण…
मंत्री रेखा आर्य ने मुनस्यारी नगरपंचायत क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया चुनाव प्रचार
पिथौरागढ़ । शनिवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने धारचूला…

