होली से मिलता है एकता, एकरूपता व भाईचारे का संदेशः महेंद्र भट्ट

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी लोगों को शुभकामना देते हुए होली को उमंग, उत्साह और शांति के साथ मनाने का आग्रह किया। उन्होंने विश्वास जताया कि होली से मिलने वाला एकता, एकरूपता और भाईचारे का संदेश देवभूमि को अधिक समृद्ध और सशक्त बनाएगा। इस त्यौहार से मिली ऊर्जा देवभूमि से विभाजनकारी, जातिवादी, क्षेत्रवाद जैसी बुराइयों का समूल नाश करेगी। राज्य, आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में तेजी से विकसित होने की राह पर चल पड़ा है। जिसे हमें एकजुटता और पूर्ण सामर्थ्य से आगे भी बरकरार रखना है और विकसित राष्ट्र के संकल्प में अपना योगदान सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *