विजय देवरकोंडा के साथ अपनी प्रेम कहानी पढ़कर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है। शादी के बाद कई फैंस रश्मिका और विजय को बधाई दे रहे हैं। हाल ही में विजय के साथ अपनी प्रेम कहानी की प्रशंसा करने वाली एक फैन का पोस्ट पढ़कर रश्मिका भावुक हो गईं। जिसके बाद रश्मिका ने फैन को एक प्यारा रिप्लाई किया है।

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक खूबसूरत और निजी समारोह में शादी की। यह उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात थी। हाल ही में रश्मिका की एक फैन ने एक पोस्ट किया, जिसे पढ़ने के बाद रश्मिका भावुक हो गईं और अपनी फैन को एक प्यारा रिप्लाई किया।

रश्मिका ने किया फैन को रिप्लाई
शादी के बाद, रश्मिका अपनी एक फैन की लंबी पोस्ट पढ़कर बहुत भावुक हो गईं। इस पोस्ट में फैन ने उनके प्यार की तारीफ की और कहा कि असली प्यार में एक-दूसरे की प्रशंसा होती है। रश्मिका ने X (ट्विटर) पर जवाब देते हुए लिखा कि इतने लंबे नोट को पढ़कर वह बहुत इमोशनल हो गईं। उन्होंने लिखा कि काफी समय बाद अपने बारे में कुछ इतना अच्छा पढ़कर दिल छू गया। वे बहुत कुछ कहना चाहती थीं, लेकिन कम ही कह पाईं। रश्मिका ने इसे एक खूबसूरत सफर बताया और प्यार के बारे में कहा कि ऐसा प्यार मिलना चाहिए जो आजादी दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *