सल्ट विधायक महेश जीना को एम्स में भर्ती किया गया है। उन्हें यहां हेली एंबुलेंस से लाया गया था। किडनी संबंधी समस्या के चलते उन्हें नेफ्रोलॉजी विभाग में एडमिट किया गया है। एम्स प्रशासन के अनुसार विधायक जीना खतरे से बाहर हैं। बुधवार करीब 11 बजे सल्ट विधायक महेश जीना को एयर एंबुलेंस से एम्स लाया गया। यहां उन्हें उपचार के लिए आपातकालीन विभाग के रेड जोन में भर्ती किया गया। एम्स पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि बाद में उन्हें नेफ्रोलॉजी विभाग में भेज दिया गया है। उन्हें किडनी से संबंधित कुछ समस्या है। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने एम्स पहुंचकर जीना का स्वास्थ्य हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनसे स्वास्थ्य को लेकर जानकारी ली। जिस पर चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।
सल्ट विधायक महेश जीना की तबीयत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से एम्स में कराया भर्ती..
