एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद क्रिकेटर और उनकी पत्नी को कुछ समय बाद प्रेमानंद महाराज के पास आशीर्वाद लेते हुए देखा गया। वहीं अब परिवार फुल ऑन फैमिली टाइम बिताने के मूड में दिखाई दे रहा है।
वायरल हो रहा अकाय और वामिका का वीडियो
अब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें वो वामिका और अकाय के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है जिसमें छोटी वामिका प्यार से अपने भाई को देखती हुई नजर आ रही हैं।
बच्चों के साथ दिखे अनुष्का और विराट
क्लिप में कपल अपने बच्चों, वामिका और अकाय के साथ किसी के घर पहुंचे हैं जोकि उनकी नानी का घर बताया जा रहा है। अनुष्का ने अकाय को अपनी गोद में पकड़ा हुआ है। वो मां से मिलती हैं और अनुष्का को गले लगाने के बाद नानी प्यार से अकाय का माथा चूमते हुए उसे गोद ले लेती हैं।
नानी ने अकाय को लिया गोद
एक्ट्रेस की मां बड़े ही प्यार से अपनी नाती को खूब लाड करती हैं। उसे पैंपर करती हैं। नानी और नाती का ये प्यार देख फैंस वीडियो पर कई प्यार भरे मैसेज बरसा रहे हैं। वहीं विराट कोहली किसी से बात कर रहे हैं। बेटी वामिका बगल में खड़ी हैं। अकाय टी शर्ट और ग्रीन पैंट्स में नजर आए। वहीं वामिका फ्रॉक में बहुत क्यूट लगीं। दोनों बच्चों के चेहरे को इमोजी से छुपाया हुआ है। ये वीडियो कबका है इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी अनुष्का शर्मा
वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने शादी के बाद एक लंबा गैप लिया और अभी वो पूरा टाइम फैमिली के लिए डेडीकेट कर रही हैं। हालांकि इन सबके बीच उन्होंने अपनी फिल्म चकदा एक्सप्रेस का शूट पूरा कर लिया जिसकी रिलीज को फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। यह एक बायोपिक फिल्म है जिसमें वह प्रसिद्ध क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।