रुद्रप्रयाग। देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में तहसील ऊखीमठ के लमगौंडी गांव के मंजुल जुगरान ने सर्विसेज की ओर से वुसु खेल में सिल्वर मैडल जीतकर केदाघाटी का नाम रोशन किया। सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले मंजुल भारतीय एयर फोर्स में अपनी सेवा दे रहे हैं। इनके पिता सुरेन्द्र कुमार जुगरान भी भारतीय सेना में रहे है। साथ ही छोटा भाई गौरव जुगरान भी भारतीय सेना में कार्यरत है। पूर्व में भी इन्होंने इंटरनेशनल वुसु चेपिंयनशिप में 2017 में अर्मेनिया में सिल्वर मैडल तथा 2021 में जार्जिया में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। एयर फोर्स में रहकर मंजुल ने नेशनल लेबल की भी कई प्रतियोगिताएं जीत रखी हैं।
Related Posts
मंत्री रेखा आर्या ने भगवानपुर में कामकाजी महिला छात्रावास का किया भूमि पूजन
हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को भगवानपुर में…
मसूरी ग्रीष्मकालीन पर्यटन को सुगम, सुखद बनाना हमारा दायित्वः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि मसूरी ग्रीष्मकालीन पर्यटन…
युवा आल स्टार्स चैंम्पियनशिप मंे कबड्घ्डी के बेहतरीन मुकाबले हुए
हरिद्वार। युवा आल स्टार्स चौम्पियनशिप मंे कबड्घ्डी के बेहतरीन मुकाबले…

