रुद्रप्रयाग। देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में तहसील ऊखीमठ के लमगौंडी गांव के मंजुल जुगरान ने सर्विसेज की ओर से वुसु खेल में सिल्वर मैडल जीतकर केदाघाटी का नाम रोशन किया। सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले मंजुल भारतीय एयर फोर्स में अपनी सेवा दे रहे हैं। इनके पिता सुरेन्द्र कुमार जुगरान भी भारतीय सेना में रहे है। साथ ही छोटा भाई गौरव जुगरान भी भारतीय सेना में कार्यरत है। पूर्व में भी इन्होंने इंटरनेशनल वुसु चेपिंयनशिप में 2017 में अर्मेनिया में सिल्वर मैडल तथा 2021 में जार्जिया में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। एयर फोर्स में रहकर मंजुल ने नेशनल लेबल की भी कई प्रतियोगिताएं जीत रखी हैं।
Related Posts
सड़क के नीचे गैलरी में गिरी कार, चार लोग घायल, कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त
पौड़ी। बुधवार की सुबह पौड़ी-कोटद्वार रोड पर बुआखाल के समीप…
Uttarakhand: चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था…अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ने वाले सभी मार्ग होंगे चौड़े
राजधानी देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम…
नरेंद्रनगर पालिका चुनाव में खिला कमल, अध्यक्ष पद समेत भाजपा के मजबूत बोर्ड पर जनता की मुहर
नरेंद्रनगर। नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता…

