एनआईएम (NIM) और एसडीआरएफ (SDRF) टीमों द्वारा खोजबीन जारी।

केदारताल ट्रैक पर लापता पर्वतारोहियों की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी है। बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद हुए हैं। इसके साथ ही हादसे में मृत मिले पर्वतारोहियों की संख्या छह हो गई है। निम और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रैक पर खोजबीन के दौरान दोनों शव बरामद किए।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि बृहस्पतिवार को दो और शव बरामद किए गए हैं। एयर टर्बुलेंस के चलते हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। आज शुक्रवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को नीचे लाने का प्रयास किया जाएगा। अभी भी दो पर्वतारोहियों लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। एयर टर्बुलेंस के कारण हेलिकॉप्टर से शवों को नीचे नहीं लाया जा सका। अब शुक्रवार को हेलिकॉप्टर के माध्यम से दोनों शवों को मातली हेलिपैड लाने की तैयारी है। इससे पहले बुधवार तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके थे। इनमें लखनऊ निवासी सगी बहनें दीपिका वर्मा और वर्तिका वर्मा भी शामिल थीं।

अन्य दो शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। गत बुधवार को मौसम खराब होने के कारण खोजबीन अभियान प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को एनआईएम और एसडीआरएफ की टीम ने अभियान आगे बढ़ाया और दो अन्य लापता पर्वतारोहियों के शव खोज निकाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *