रुद्रप्रयाग। देहरादून में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में तहसील ऊखीमठ के लमगौंडी गांव के मंजुल जुगरान ने सर्विसेज की ओर से वुसु खेल में सिल्वर मैडल जीतकर केदाघाटी का नाम रोशन किया। सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले मंजुल भारतीय एयर फोर्स में अपनी सेवा दे रहे हैं। इनके पिता सुरेन्द्र कुमार जुगरान भी भारतीय सेना में रहे है। साथ ही छोटा भाई गौरव जुगरान भी भारतीय सेना में कार्यरत है। पूर्व में भी इन्होंने इंटरनेशनल वुसु चेपिंयनशिप में 2017 में अर्मेनिया में सिल्वर मैडल तथा 2021 में जार्जिया में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। एयर फोर्स में रहकर मंजुल ने नेशनल लेबल की भी कई प्रतियोगिताएं जीत रखी हैं।
Related Posts
Nikay Chunav: उत्तराखंड के 100 निकायों में कल मतदान…रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां
उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में कल मतदान होगा। चुनाव…
मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
हरिद्वार । धर्मनगरी हरिद्वार में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान…
दो सर्राफा व्यापारियों के साथ लाखों की धोखाधडी,मामला दर्ज
देहरादून। कोतवाली में शहर के दो सर्राफा व्यापारियों ने दो…

