देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून अभिनव शाह ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों की त्रुटिहीन, शुद्ध एवं परिपूर्ण निर्वाचक नामावलियां तैयार कराये जाने हेतु दिनांक-01.03.2025 से 15.03.3025 तक विषेश अभियान चलाये जाने के निर्देश निर्गत किये गये है। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा उक्त विषेश अभियान की समयावधि को विस्तारित करते हुए दिनांक 01.03.2025 से 22.03..2025 तक संशोधित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों/नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में पंचायतों की निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिहीन, शुद्ध एवं परिपूर्ण तैयार करवाना सुनिश्चित करें।
Related Posts
सरकार प्रशासन को है सैनिकों के बलिदान का गहरा एहसासः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट…
अल्मोड़ा पुलिस के आरआई गैरोला का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान, प्रदेश में खुशी की लहर
अल्मोड़ा पुलिस में तैनात रिजर्व इंस्पेक्टर (आरआई) रमेश चंद्र गैरोला…
बिना टीम वाले ‘कप्तान’ गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की जगी उम्मीद
गणेश गोदियाल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने के 6 महीने बाद…

