सावन का पहला सोमवार: चमोली से लेकर श्रीनगर तक शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय होता है, ऐसें में शिवभक्तों के लिए यह महीना बहुत ही विशेष, पुण्यदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करने पर वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं की पूरा करते हैं।

सावन के प्रथम सोमवार पर जनपद चमोली के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान गोपीनाथ मंदिर के साथ ही बटलेश्वर मंदिर, गंजेश्वर मंदिर, बामनाथ और रुद्रनाथ मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे

वहीं श्रीनगर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में भी सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और वे जलाभिषेक व दर्शन के लिए कतारों में डटे रहे।
इसके अलावा आराघर स्थित लक्ष्मी नारायण पंचायती मंदिर और केदारपुरम स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *