‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प: असम में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 945 गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्तियां कुर्क

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई तथा ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम पुलिस की पीठ थपथपाई है। गृह मंत्री अमित शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, असम पुलिस की निरंतर कार्रवाई के परिणामस्वरूप 945 गिरफ्तारियां, 547 केस और ₹182 करोड़ से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थों की जब्ती हुई है। साथ ही 703 हॉटस्पॉट्स के खिलाफ कार्रवाई और लगभग ₹31 करोड़ मूल्य की संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन के तहत, नारकोटिक्स नियंत्रण पर विजन डॉक्युमेंट 2026-29 ड्रग नेटवर्क को ध्वस्त करने, उनकी वित्तीय जड़ों पर प्रहार करने और हमारे युवाओं की रक्षा करने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है। ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई अटूट संकल्प के साथ जारी रहेगी। ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के तहत, असम पुलिस ने 12 अक्टूबर, को सघन रूप से अभियान के पूर्व की कार्रवाई के बाद नशीले पदार्थों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान चलाया।

राज्यव्यापी अभियान की मुख्य उपलब्धियां
-लगभग ₹182 करोड़ मूल्य के ‘मादक पदार्थों’ और ‘मनोरोधी पदार्थ’ की जब्ती
-73 गैर-जमानती वारंट की तामील और 47 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, जिनमें पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों के 10 आरोपी शामिल।
-703 से अधिक ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी।
-लगभग ₹31 करोड़ मूल्य की संपत्तियों को जब्त करने, कुर्क करने या फ्रीज करने की प्रक्रिया जारी।
-मादक दवाओं और मनःप्रभावी पदार्थों के अवैध व्यापार निवारण अधिनियम के तहत 157 प्रस्तावों की प्रोसेसिंग।
-सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत 2,229 छापे, 3,662 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण और 2,943 शैक्षणिक संस्थानों का सर्वे।
-1,34,539 लीटर शराब, जिसमें आईएमएफएल भी शामिल, जब्त या नष्ट की गई।
-633 जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन, जिससे 1,12,532 नागरिकों और छात्रों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *