नई टिहरी: आवासीय कॉलोनी की कार में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी; वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर

जिला मुख्यालय नई टिहरी के सी ब्लॉक टाइप-तीन आवासीय कॉलोनी में बुधवार सुबह सांप दिखाई देने से लोगों में हलचल मच गई। सुबह सीढ़ियों पर नजर आए सांप को देखकर लोग सतर्क हो गए। इसी दौरान सांप एक कार के अंदर जा घुसा।

सांप के कार में छिपने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कार में सांप घुसने से लोग उसे बाहर निकालने का इंतजार करने लगे। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने सांप को कार से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने सांप को कार से बाहर निकाल लिया। इस दौरान कॉलोनी में लोगों के बीच सांप को लेकर हलचल बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *