धरती पर अवतरित हुईं मां गंगा: हरिद्वार में दीपदान और दान-पुण्य की मची धूम।

गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार आस्था का सैलाब उमड़ा है। ब्रह्ममुहूर्त से ही हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ है । देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा की पावन धारा में पुण्य की डुबकी लगा रहे है। घाटों पर हर-हर गंगे और जय मां गंगे के उद्घोष हो रहे हैं।

गंगा दशहरा पर्व पर धर्मनगरी हरिद्वार आस्था का सैलाब उमड़ा

श्रद्धालु स्नान के बाद घाटों पर दीपदान, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य भी कर रहे हैं। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था। इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। गंगा दशहरा के अवसर पर मंदिरों में भी विशेष पूजन के आयोजन किए जा रहे हैं।

सुरक्षा के लिए किए गए हैं इंतजाम

प्रशासन और पुलिस की ओर से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के खास इंतजाम किए गए हैं। घाटों और प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। गंगा घाटों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *