बाइक सवार को बचाने के चक्कर में पलटी बस, 35 यात्रियों से भरी गाड़ी सड़क से नीचे गिरी

देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

जानकारी के अनुसार बस देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार आ रहा था। बाइक सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे जा गिरी। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।दुर्घटना में बस में सवार दस यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि हादसा सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ।  हादसे के बाद पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *