आरोग्यधाम अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून। अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आरोग्यधाम सुपरस्पैस्लिटि अस्पताल में रविवार को आरोग्य नारी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। जिससे विधानसभा स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
रविवार को प्रदेश की राजधानी देहरादून स्थित आरोग्यधाम सुपरस्पैस्लिटि अस्पताल में अस्पताल की निदेशक डॉ प्राची  कण्डवाल ने  आरोग्य नारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधानसभा स्पीकर ऋतु भूषण खंडूरी ने कहा कि वर्तमान में नौकरियों से लेकर हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की तरक्की में अपना योगदान दे रही है। महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे देश के विकास की दौड में पुरूषों से पीछे नही है। साथ ही महिलाएं उसके साथ-साथ अपने परिवार की जिम्मेदारी भी संभालती है। अपने परिवार का भविष्य संवारना भी महिलाओं की अहम जिम्मेदारियों में शामिल होता है। इसलिए महिलाओं को हर स्तर पर खुद बिमारियों से दूर रखना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ्य महिला की अपनी जिम्मेदारियों को ठीक ठंग से निभा सकती है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में महिला सशक्तिरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पहाड़ी राज्य में महिलाएं खेती से लेकर अपने पूरे घर का बोझ संभालती है। ऐसे में वे अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल नही रख पाती। उन्हे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए प्रदेशभर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण में भागेदारी निभाने वाली उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ दीपा रावत उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *