देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने देश-विदेश की आठ भाषाओं में यात्रा ब्रासर एवं कैलेंडर का प्रकाशन किया है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा की व्यापक तैयारियां चल रही है पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मार्गदर्शन तथा सचिव पर्यटन के दिशा-निर्देश पर चारधाम यात्रा के दृष्टिगत मंदिर समिति ने आठ भाषाओं ने इस यात्रा वर्ष ब्रासर का प्रकाशन किया है। ब्रासर हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, बंगाली मराठी, तेलगू, कन्नड़ ,मलयालम आदि भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। कहा कि उत्तराखंड चार धाम में देश विदेश के तीर्थयात्री दर्शनार्थ पहु़चते हैं। ब्रासर से तीर्थयात्रियों को उत्तराखंड चारधाम, श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ श्री गंगोत्री यमुनोत्री सहित पंच बदरी पंच केदार तथा श्री बदरीनाथ धाम के अधीनस्थ मंदिरों की जानकारी प्राप्त होगी साथ ही शीतकालीन यात्रा स्थलों की भी जानकारी दी गयी है।
Related Posts
शहीद संजय कुमार सिंह के पर्यावरण संरक्षण में योगदान को किया सम्मानित
देहरादून। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी देहरादून में 23वें संजय…
बद्री-केदार मंदिर समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से की मुलाकात..
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर बद्री-केदार मंदिर…
लेडीज कपडे के शोरूम में लगी भीषण आग,लाखों का नुकसान
हल्द्वानी। रविवार सुबह शहर के ठंडी सड़क पर स्थित एक…

